logo

दुमका: अज्ञात युवक संग लॉज से निकली फिर लापता हो गई छात्रा, सहेली पर लगा किडनैपिंग का आऱोप

10705news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका:

संत मेरी उच्च विद्यालय दुमका में पढ़ने वाली लड़की 9वीं  की छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है। दुमका शहर के रसिकपुर मोहल्ले की रहने वाली छात्रा दो दिनों से गायब है। लड़की के पिता ने उसकी सहेली पर अपहरण का आरोप लगाया है। पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि सहेली ने एक अनजान युवक के साथ मिलकर बेटी का अपहरण  करवाया है। पिता का कहना है कि उक्त लड़की के साथ उनकी बेटी का झगड़ा हुआ था। 

महज 13 साल की है लापता छात्रा
पिता ने आवेदन में कहा है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी रसिकपुर स्थित एक लॉज में रहती है। 9 जुलाई को वो घर आने वाली थी। उसने फोन पर भी जानकारी दी थी लेकिन वह घर पहुंची ही नहीं। फोन भी स्वीच ऑफ था। पिता जब लॉज पहुंचे तो लड़कियों ने बताया कि वह तो 11 बजे सुबह ही अपनी सहेली के साथ निकल गई है। एक लड़का उन्हें बाइक से लेने पहुंचा था। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी की सहेली ने अज्ञात बाइक सवार लड़के के साथ बुरी नीयत से भगाकर गायब करवा दिया है। 

एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था 
पिता  ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनकी बेटी का उसी सहेली के साथ झगड़ा हुआ था  जिसके साथ वह बाइक पर निकली थी। उसकी सहेली ने लापता लड़की के पिता को फोन भी किया था और कहा था कि आपकी बेटी मेरे बारे में शिकायत करती है। और मुझे झूठा बदनाम करती है।  मैं इसे बर्बाद कर दूंगी। पिता का दावा है कि सहेली ने ही बेटी को गायब करवा दिया है। पिता का कहना है कि गलत नीयत से लड़की को गायब करवा दिया गया है।