logo

फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्ती हुई कलंकित, दोस्त ने दोस्त का गला काट की बेरहमी से हत्या

11406news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:

आज फ्रेंडशिप डे है। इसी दिन एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बेरहमी से ह्त्या कर दी। घटना सोनीपत के कुंडली गांव की है। यहां दो दोस्तों के बीच शराब के नशे में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दोस्त ने लोहा काटने वाले ब्लेड से अपने ही दोस्त का गला काट दिया।  हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना किराये के मकान में किया गया है। पुलिस को मकान मालिक ने घटना की जानकारी दी। मकान मालिक के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए शवगृह में रखा है। किराए के मकान में राहुल और राजकुमार रहते थे। 


साथ ही श्रमिक का काम करते थे
दोनों लड़के इंडस्ट्रीज में  मजदूर थे। देर रात दोनों में शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। दोनों खूब गाली गलौज कर रहे थे। मकान मालिक ने दोनों के बीच सुलह करा दी थी। इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह जब मकान मालिक राजकुमार व राहुल के कमरे में गए तो राजकुमार का शव पड़ा हुआ था। राजकुमार की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किये गए थे। पास में ही लोहा काटने वाला ब्लेड था। मकान मालिक ने ही कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी। कुंडली थाना पुलिस ने राजकुमार के शव को कब्जे में ले लिया।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया।  अभी तक मृतक राजकुमार के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। राजकुमार के पास एक आधार कार्ड का नंबर था। पुलिस अब उसी आधार पर उसके गांव व पते की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शनिवार को सोनीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने कहा कि मकान मालिक विनोद के बयान पर हत्यारोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी। 

गहरी दोस्ती थी दोनों के बीच 
मकान मालिक विनोद ने बताया कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। कई बार दोनों के बीच झगड़ा होता था। फिर सुलह भी हो जाता था। घटना वाले दिन भी दोनों लड़ रहे थे। जब उसने दोनों को समझाया तो दोनों शांत हो गए। लेकिन सुबह उठकर देखा तो राजकुमार का शव पड़ा था। पुलिस राहुल को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है।