logo

इवेंट के बहाने होटल बुलाकर महिला एंकर के साथ दुष्कर्म, शादी के शोर में दबी पीड़िता की आवाज

13000news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

पटना में महिला एंकर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना जुलाई महीने का है। घटना को गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक नामी होटल के कमरा नंबर 512 में अंजाम दिया गया। पीड़िता ने वाले मुजफ्फरपुर के हर्ष और विक्रांत केजरीवाल पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पटना में इवेंट कंपनी चलाते है। आरोपियों के साथ एंकर ने एक इंवेट के लिए 40 हजार में डील हुई थी। दोनों ने एंकर को कुछ पैसे एडवांस में भी दिये। पटना आने के लिए उसे 2 हजार रुपये दिये थे। एंकर पटना पहुंची तो उसे एक होटल के कमरा नंबर 512 में रखा। 

होटल में 2 घंटे तक किया दुष्कर्म
एंकर के होटल पहुंचते ही दोनों आरोपी पैसे देने के बहाने होटल में पहुंचे और 2 घंटे तक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना 2 और 3 जुलाई की रात करीब 1 से 3 बजे की है।  दुष्कर्म के बाद पीड़िता को ट्रेन पर बैठा दिया और पटना नहीं आने की भी धमकी दी। कोलकाता पहुंचते ही पीड़िता ने 4 जुलाई को जाधवपुर थाने में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराय। इस मामले को पटना के गांधी मैदान थाने में ट्रांसफर किया गया। अब बिहार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

शादी के शोर में दबी पीड़िता की आवाज
घटना वाले दिन होटल में 3 शादी थी शोर शराबे के कारण किसी को पीड़िता की आवाज सुनाई नहीं दी। गैंगरेप के बाद आरोपी पीड़िता को जबरन एक कार में बैठाकर पटना जंक्शन लाये। गांधी मैदान थाना के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  गिरफ्तारी नहीं होने पर दोनों आरोपितों की संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी.