logo

गोल टैलेंट सर्च परीक्षा की तिथि बढ़ी, प्रारंभिक परीक्षा 16 जनवरी एवं मुख्य परीक्षा 23 जनवरी को

16572news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
मेडिकल, इंजिनियरिंग एवं सिवील सर्विसेज जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाला गोल इन्स्टीट्यूट हर साल गोल टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन करता है। संस्थान इस बार भी यह परिक्षा आयोजित करने वाला है लेकिन इस बार विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसकी प्रारंभिक परीक्षा 16 जनवरी और मुख्य परीक्षा 23 जनवरी को होगी। गोल इन्स्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि हर दिन सैंकड़ों छात्र ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के माध्यम से फ़ार्म भर रहे हैं। उन्होने कहा  कि वैसे छात्र जो अभी तक अपने बोर्ड परीक्षा में व्यस्त होने के वजह से फ़ार्म नहीं भर पाए थे उनके लिए एक मौका और है । फॅार्म भरने की अंतिम तिथी बढ़ाकर 12 जनवरी कर दी गई है।  

घर से ही दे सकेंगे परीक्षा 

गोल के आर.एण्ड.डी. हेड आनंद वत्स ने बताया है कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाईन ली जाएगी जिसे छात्र अपने घरों से ही मोबाईल एवं लैपटॉप के माध्यम से दे सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में चयनीत छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। जिसे छात्र अपने जोन हेडक्वार्टर में दे सकते हैं। परीक्षा उपरांत जोन हेडक्वार्टर में ही सेमीनार का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से छात्रें को प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं सुझाव दिया जाएगा। 

खुद को बेहतर बनाते हैं छात्र 

गोल इन्स्टीट्यूट के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह बताती हैं कि पिछले 11 वर्षों में गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के द्वारा लाखों छात्रों में प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित जागरूकता आया है। उन्होंने बताया कि झारखंड, बिहार, उड़ीसा और वेस्ट बंगाल में आयोजित की जा रही इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को हजारों टैलेंटेड छात्रों के बीच रैंक एवं अपना पॉजीशन जानकर उन्हे अपने आप को  और  बेहतर बनाने का मौका मिलता है। जब प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप, टैब एवं अन्य पुरस्कार दिये जाते हैं तो वह  अगली बार और भी बेहतर के लिए लगातार प्रयास करते हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां 

फार्म भरने की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2022
फार्म ऑनलाईनः www.gtse.in पर भरा जा सकता है।
फार्म ऑफलाईनः गोल इन्स्टीट्यूट के किसी भी ऑफिस में उपलब्ध आवेदन शुल्क 200/- रूपये हैं।
प्रारंभिक परीक्षाः 16 जनवरी (ऑनलाईन) - छात्र अपने सुविधानुसार मोबाईल एवं लैपटॉप से दे सकते हैं। 
मुख्य परीक्षाः 23 जनवरी (ऑफलाईन) जोन हेडक्वार्टर में राँची, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णियाँ, भागलपुर, भीलाई, रायपुर, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में
परीक्षा में साइंस, मैथ्स एवं आईक्यू बेस्ड प्रश्न पूछे जाएंगे
संपर्क करें संपर्क करेः रांची जोनः किरणः 9709915227, देवघर एवं जमशेदपुर जोनः दानिशः 8825373568, डालटेनगंजः काली प्रसादः 9801082283, धनबादः दीपकजीः 9308057050
गोल हेल्पलाईनः 7564900041 / 42 / 43