logo

असीम विक्रांत मिंज बोकारो और पंकज कंबोज रांची क्षेत्र के बने आईजी 

15539news.jpg

द फॉलोप टीम, रांची:
पंकज कंबोज रांची जोन के और असीम विक्रांत मिंज बोकारो जोन के आईजी बनाये गए हैं। दोनों 2005 बैच के आईपीएस हैं। दोनों को आईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इससे पहले पंकज कंबोज रांची डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे, और उन्हे एसीबी डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार था, तो वहीं असीम विक्रांत मिंज कोल्हान डीआईजी के पद पर पदस्थापित थे।


लंबे समय से खाली चल रहा था जोनल आईजी पद
राज्य में जोनल आईजी के चार पद रांची, पलामू, दुमका और बोकारो में हैं। बोकारो जोनल आईजी के पद पर प्रिया दुबे को आईजी बनाया गया था, और उन्हें दुमका जोनल आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया था लेकिन उनके तबादले के बाद ये पद पिछले कई महीने से खाली पड़ा हुआ है। रांची और बोकारो जोन के पद पर आईजी की पदस्थापना के बाद पलामू और दुमका जोन खाली पड़े हुए हैं।