logo

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, सदर अस्पताल में लगवाया टीका

6154news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। राज्यपाल ने सदर अस्पताल में जाकर टीका लगवाया। राज्यपाल 1 महीने के अंतराल पर वैक्सीन का दूसरा डोज भी लेंगी। बता दें कि वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में अधेड़ उम्र वालों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। 

इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाया था। इस सिलसिले में प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, पमोद सावंत, हेमा मालिनी जैसी कई हस्तियां कोरोना का टीका लगवा चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें......

भारत में दो वैक्सीन को मिली मंजूरी
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच वैक्सीनेशन के पहले फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया था। इसमें डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी सहित तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया था। इनकी संख्या तकरीबन 3 करोड़ थी।  अब दूसरे फेज में अधेड़ आयु वर्ग के लोगों को टीका दिया जा रहा है। भारत में लोगों को दो तरह की वैक्सीन लगाई जा रही है।
 
कुछ लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है तो कुछ लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है। कोवैक्सीन हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने किया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।