logo

घरेलू विवाद में पोते ने दादी को मारी गोली, हालत गंभीर

13787news.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला:

गुमला थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हरदीटोली में एक पोते ने अपनी ही दादी को गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी है। घायल महिला का नाम भगतु खड़िया है। फिलहाल वृद्ध को रांची रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार की शाम की है।घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। आरोपी घटनाक को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। महिला को इलाज रांची के अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि भगतु खड़िया के घर अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को भी विवाद शुरू हुआ लेकिन देखतें ही देखते यह बढ़ गया और पोते में दादी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुन आनन-फानन में परिजनों द्वारा वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पीड़ित को रांची रेफर किया गया है। 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुम्मन खान सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे उन्होंने के इलाज में सहयोग की। महिला की स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।