logo

हज 2022: दो साल बाद इस बार हसरत पूरी करेंगे आज़मीन-इरफान अंसारी

14462news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

दुनिया के हर मुसलमान की तमन्ना एक बार खाना-ए-काबा (अल्लाह के घर) के तवाफ़ (परिक्रमा) करने और मदीना मनव्वरा (पैगंबर हजरत मोहम्मद के रौज़ा) के ज़ियारत की रहती है। खास एक इस्लामी माह में इसकी बाकायदा प्रक्रिया को हज कहा जाता है। कोराना के सबब थमी जिंदगी अब रफ्तार पकड़ने की कोशिश में है। कोरोना ने हज पर भी सरकारी बंदिश लगा दी थी। लेकिन हज हज 2022 होने जा रहा है। झारखंड स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष व जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि दो साल बाद इस बार आज़मीन-ए-हज अपनी हसरत पूरी करेंगे।

 

ऑनलाइन भरे जाएंगे हज फार्म

डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि सेंट्रल हज कमेटी ने हज 2022 का सर्कुलर जारी कर दिया है। हज फार्म एक नवंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। आज़मीन-ए-हज को  कोविड -19 का डबल डोज टिका हज यात्रा से दो महीने के भीतर का लेने का प्रमाण पत्र देना होगा। उनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं हो।