logo

क्रिकेट स्टेडियम में ही हिंदुस्तानी लड़के ने किया ऑस्ट्रेलियन लड़की को प्रपोज, मैक्सवेल के साथ पूरे स्टेडियम ने बजाई ताली, वीडियो वायरल

2932news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वन-डे मैच की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इस वीडियो में एक हिंदुस्तानी लड़का इंडियन जर्सी पहने हुए एक ऑस्ट्रेलियन लड़की को प्रपोज करते हुए दिख रहा है। करीब 50 सेकेंड लंबे इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रपोजल के दौरान पूरे स्टेडियम की नजरें उन्हीं दोनो पर हैं। यहां तक की इस पूरे प्रकरण को स्टेडियम के बिग स्क्रीन पर भी दिखाया जा रहा था। लोगों के साथ सभी क्रिकेटर भी दोनों को देख रहे थे और कमेंट्री बॉक्स में भी इसी पर बात हो रही थी। 

हाथ में रिंग लिए, घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज 
लड़के ने अपने घुटनों पर बैठकर हाथ में अंगूठी लिए जैसे ही ऑस्ट्रेलियन लड़की को प्रपोज किया, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। सभी लड़की के रिएक्शन का इंतजार करने लगे। लगभग 10 सेकेंड बाद लड़की ने खुशी-खुशी हां कहा। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया, बिग स्क्रीन पर किस किया। यह देखते ही पूरा स्टेडियम गूंज उठा। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मैक्सवेल ने ताली बजाई। यह सबकुछ टीवी पर भी नजर आया। 

प्रपोजल के दौरान कोहली कर रहे थे बैटिंग – 
प्रपोजल के समय भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने 97 रन की पार्टनरशिप की थी, तभी पूरे स्टेडियम ने प्यार के इजहार को बड़े पर्दे पर देखा। इसके बाद लगातार इस वीडियों को लोग ट्वीट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इस तरह की वीडियो पहले भी सामने आए हैं। स्टेडियम में लोग प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते।