logo

यदि किसी में दम है तो राम मंदिर निर्माण का रास्ता रोककर दिखाये: अमित शाह

16639news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 

यूपी चुनाव की घड़ियां नजदीक आती जा रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने संत कबीर नगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी ने केंद्र में सरकार बनाई है। मोदी जी आज दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं तो ये यूपी के 22 करोड़ लोगों के आशीर्वाद के कारण ही संभव हो पाया है। 

पूर्ववर्ती सरकारों ने आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं किया! 
गृहमंत्री ने पूर्ववर्ती बसपा और सपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि इन सरकारों ने आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आस्था के प्रतीकों को उनका उचित स्थान दिला रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कारसेवकों पर गोली चलवाने का जिक्र किया। कहा कि कारसेवकों पर गोली चलाई गई। लाठी बरसाई गई। उनको मारकर सरयू नदी में फेंक दिया गया। इतने संघर्षों के बाद राम जन्मभूमि निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए गौरव का क्षण है। 

किसी में दम है तो राम मंदिर निर्माण का रास्ता रोककर दिखाये! 
अमित शाह ने कहा कि यदि किसी में दम है तो वो राम मंदिर निर्माण को रोककर दिखाये। उन्होंने कहा कि आज श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। राम के नाम से जोड़कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां अन्य आधारभूत संरचना का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाने के बाद पूरी दुनिया में शहर की ख्याति होगी। शहर विकास का मॉडल बनेगा। 

बबुआ और बुआ के शासनकाल में यूपी का विकास नहीं हो सकता! 
अमित शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और बबुआ के शासन में यूपी का विकास नहीं हो सकता। इनकी सरकारों ने यूपी के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पलायन करवाने वाले भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में माफिया से पुलिस डरती थी लेकिन अब माफिया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करता है। 

प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निमाण करवाया है! 
गृहमंत्री ने कहा कि पीएम ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निमाण करवाया। कहा कि औरंगजेब के जमाने में जो बाबा विश्वनाथ को दर्शन करने आता था वो मन मसोस कर रह जाता था। हमारी सरकार ने प्रतीकों को उनका असल सम्मान दिलवाया। गौरतलब है कि इससे पहले भी अमित शाह कह चुके हैं कि यदि मोदी को 2024 में पीएम बनाना है तो योगी को यूपी में जिताना होगा।