logo

गुजरात में स्थापित किए जाएंगे 11 ऑक्सीजन प्लांट, गृहमंत्री ने किया एलान

7711news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुजरात में इसके तहत 11 नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। गुजरात में उत्पादित ऑक्सीजन की अतिरिक्त मात्रा अन्य राज्यों में सप्लाई की जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने ये एलान किया। 

भारत में कोरोना की लहर बेकाबू
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तेज है। बीते कुछ दिनों से देश में रोजाना 3 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। देश के कई हॉस्पिटल में ऑक्सीजन और बेड की कमी है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्य महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। 

कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन
ओड़िशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। झारखंड में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। सरकारों ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। झारखंड के भी कई प्लांट्स में ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।