logo

अब फिर राम रहीम के करीब पहुंची हनीप्रीत, 15 दिनों तक करेगी सेवा

9506news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जो की रेप और हत्या की सजा काट रहा है उसकी तीसरी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने मेदांता पहुंची है। हनीप्रीत के मुताबिक उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है और 15 जून तक वह अस्पताल में ही राम रहीम की देखभाल करेगी। वह अस्पताल में हर दिन राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। राम रहीम की तबियत इनदिनों कभी भी खराब हो जाती है इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे  रविवार को गुरुग्राम के मेदांता में  भर्ती कराया गया है।

क्या किया था राम रहीम ने 
बता दें कि राम रहीम का पूरा नाम गुरमीत राम रहीम है। उसे साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा मिली है। उ25 अगस्त 2017 को उसे CBI की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए सुनारियां जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। उसी दिन सजा तय हुई और तब से  राम रहीम जेल में है।

कोरोना पॉजिटिव है राम रहीम
कोरोना टेस्ट करवाने पर राम रहीम का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उसे 9वीं मंजिल पर रूम नंबर 4,643 में रखा गया है। वह फिजिशियन डॉक्टर सुशीला कटारिया की अंदर में है।डॉ कटारिया ने बताया कि राम रहीम के पैंक्रियाज में भी शिकायत है।

कौन है हनीप्रीत
14 फरवरी 1999 को हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की सत्संग में शादी हुई थी। इसके बाद बाबा ने हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित कर दिया हनीप्रीत राम रहीम के प्रोडक्शन में बनी फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन भी कर चुकी है।