logo

दहेज लोभी पति ने कराया पत्नी का गैंगरेप, कहा- जब तक रुपये नहीं लाओगी ये जारी रहेगा

11709news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ के रजबपुर थानाक्षेत्र से दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां पति ने अपनी ही पत्नी का 12 लोगों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।  27 साल महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति के परिवार के 12 सदस्यों पर सामूहिक बलात्कार, क्रूरता, अप्राकृतिक अपराध और गर्भपात कराने के आरोप हैं। आईपीसी और दहेज की धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के एक सदस्य ने कहा कि अगर वह दहेज मे एक एसयूवी और पांच लाख नहीं देगी तो यह जारी रहेगा। 

3 साल पहले हुई थी शादी 
महिला ने बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके माता-पिता ने दहेज में बहुत कुछ दिया था लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उसके पति और बाकी सदस्य 5 लाख रुपये और लक्जरी कार मांग करने लगे। जब महिला ने पिता पर दहेज के लिए दबाव डालने से मना कर दिया, तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। वह गर्भवती हुई तो जबरन उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। पति ने अप्राकृतिक अपराधों के लिए मजबूर किया। महिला अपने माता-पिता के पास चली गई। ससुराल वाले अचानक भोले बन गए। महिला को मनाकर वापस ससुराल ले आया गया। 

पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म 
महिला का आरोप है कि पिछले हफ्ते उसके पति के दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया और जब उसने अपने पति को ये बताया तो पति ने कहा कि अगर उसे एसयूवी और पांच लाख रुपये नहीं मिले तो यह उसके साथ होता रहेगा। महिला फिर अपने माता-पिता के घर चली गई।  अमरोहा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमने मामला दर्ज हो चुका है आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।