logo

अंधा प्यार : बचपन की सहेली के साथ रहने के लिए छोड़ा पति और ससुराल...कहा- नहीं जी पाउंगी उसके बिना

4bb43c02-639c-42e1-9e6b-0c82f8a44b6e.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
धनबाद के पुराना बाजार से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की अपने पति, ससुराल सबको छोड़ने के लिए सिर्फ इसलिए तैयार है क्योंकि वह अपनी बचपन की सहेली से प्यार करती है और उसके साथ रहना चाहती है। दरअसल युवती की शादी 11 दिसंबर को देवघर के एक लड़के से हुई थी वह दूल्हे और ससुराल वालों को छोड़कर धनबाद आ गई है। लड़की ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाली उसकी सहेली ही उसका प्यार है।  इस प्यार को वह नहीं भूल पा रही है।


जादू टोना का आरोप 
नवविवाहिता ने बताया कि वह पति के संग नहीं रहना चाहती बल्कि वह अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है।  जब घरवालों को जब इसकी भनक लगी तो दोनों के परिवार वाले महिला थाना पहुंचे। दोनों सहेलियों की जिद पर महिला थाना में उनके परिजनों ने भी कहासुनी हुई है। विवाहिता के परिजन उसकी सहेली पर जादू-टोना का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सहेली के परिवार वाले विवाहिता पर आरोप लगा रहे हैं कि विवाहिता ही उसे बहला फुसला रही है। 


काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया
पुलिस ने दोनों को 18 तारीख को काउंसिलिंग के लिए बुलाया है। लड़की ने पुलिसा को बताया कि बचपन में ही उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। जब उसे घर में प्रताड़ित किया जाता था खाना भी नहीं दिया जाता था, तब उसकी सहेली ही उसके अकेलेपन का सहारा थी। वह उसके घर ही भाग कर चली जाती थी।  मुश्किल घड़ियों में सहेली ने उसका साथ दिया। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। अब अलग नहीं होना चाहती। विवाहिता की बड़ी बहन ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद उसने ही बहनों को पाला है पालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।