logo

अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

9251news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:

चैनपुर थाना क्षेत्र के चचाली गांव में एक महिला की हत्या कर दी गयी। महिला की पहचान 30 वर्षीय प्रतिमा मिंज के रूप में हुई है। प्रतिमा की हत्या उसके पति ने  कुल्हाड़ी से काटकर की है। पति को शक था कि महिला का उसके छोटे भाई से अवैध संबंध है। 

अवैध संबंध के शक में हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को कई बार समझाया कि वो ऐसी हरकत ना करे लेकिन वह समझने को तैयार नही थी। इस वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से काटा
आरोपी ने इस घटना को अपने दो बच्चों के सामने दिया है। आरोपी कुंतिस मिंज ट्रैक्टर ड्राइवर है। वह सोमवार की सुबह बच्चों के साथ पत्नी को लेकर हेसाग गया था। वहीं पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिससे कुंतीस इतना गुस्सा हो गया कि उसने प्रतिमा मिंज की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।