logo

पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने दी जान

3239news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाइबासा
एक फूल दो माली नाम की फिल्म जरूर देखी होगी। नहीं देखी तो हम उसकी कहानी आपको बताते हैं। अंतर सिर्फ यह है कि इस प्रेम कथा में एक किरदार की जान तक चली जाती है। बात चाईबासा के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डूका गांव से जुड़ी है। रॉबर्ट कुजूर ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार, रॉबर्ट को शक था कि उसकी पत्नी रंजीता दास का किसी से अवैध संबंध है। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता रहता था। रॉबर्ट हमेशा शक भरी निगाह से अपनी पत्नी को देखता था, फोन चेक करता था, कई अनर्गल सवाल करता था। बताया जा रहा है पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पत्नी और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहता था युवक
रॉबर्ट कुजूर चाईबासा मुफ्फसिल थाना के संको साई इलाके का रहने वाला था। उसकी पत्नी महूदी उच्च विद्यालय में पढ़ाती थी। रॉबर्ट पत्नी रंजीता दास और अपनी बच्ची के साथ किराए के घर में रह रहा था। रॉबर्ट कुछ काम नहीं करता था और हमेशा शराब के नशे में रहता था।