logo

अवैध संबंध के शक में काटा पत्नी का गला, खुद भी पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

7776news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:

घाघरा थाना क्षेत्र के सेमरटोली गांव में सोमवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय बिसरो देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति जावा मुंडा ने पत्नी की गला काटकर हत्या की है। हत्या करने के बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा लिया। जावा का इलाज किया जा रहा है। 

पत्नी पर करता था शक
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वो अपनी पत्नी बिसरो देवी पर किसी शक करता था कि उसका किसी के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से वह अकसर मारपीट भी किया करता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 

बड़ी बेटी घर पर नहीं थी
मृतका की बेटी बसंती कुमारी सुबह जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां की लाश देख आसपास के लोगों को बताया। बसंती  ने बताया कि रविवार की रात वो एक शादी समारोह में गई थी। सोमवार सुबह घर लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था और अंदर से रोने की आवाज आ रही थी। देखा तो उसकी मां की लाश पड़ी हुई थी। बहन मोन्तरनि और एक अबोध बहन के चेहरे पर खून लगा था। दोनों रो रही थी।

छानबीन में जुटी पुलिस
बसंती ने तुरंत पड़ोसियों को जानकारी दी और जावा मुंडा के शरीर में लगी आग को बुझाया। ग्रामीणों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल। थाना प्रभारी कुंदन कुमार का कहना है कि आरोपी जावा मुंडा अपनी पत्नी पर हमेशा शक कर मारपीट किया करता था। फिलहाल छानबीन चल रही है।