logo

ICSE बोर्ड ने रद्द की 10वीं की बोर्ड परीक्षा, जून में 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर होगा फैसला

7572news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आईएससीई बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने 10वीं बोर्ड की परीक्षायें रद्द कर दी है। हालांकि इसे वैकल्पिक रखा गया है। इसका मतलब है कि जो छात्र परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो 12वीं बोर्ड के साथ परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जो छात्र 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते उनका परिणाम मूल्यांकन पद्दति के आधार पर किया जाएगा। 

सीबीएसई ने पहले ही स्थगित की बोर्ड परीक्षा
बता दें कि इससे पहले सीबीएसई बोर्ड भी 10वीं औऱ 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं पूर्णतया रद्द कर दी गयी है। 10वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 12वीं बोर्ड की परीक्षायें फिलहाल स्थगित की गयी हैं। हालात सामान्य होने पर परीक्षा ली जाएगी। कई राज्यों में भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की गयी है। 21 अप्रैल को होने वाली एसएसी सीएचएसएल की परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी है। 

राज्यों में भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द
पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान सहित कई अन्य राज्यो में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की गयी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये फैसला लिया गया। झारखंड सरकार ने भी राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सहित सभी तरह की परीक्षायें स्थगित करने का फैसला किया। 2 मई को होने वाली जेपीएससी की पीटी परीक्षा भी स्थगित की गयी।