logo

झारखण्ड में अगर कोरोना से राहत मिली है तो उसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका - हेमंत सोरेन

6136news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर ओर महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला विंग ने कोरोना काल में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अथिति उपस्थित रहें और अपने हाथों से महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। 
कोरोना काल में महिलाएं बढ़-चढ़कर संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ी  रांची के पुरलिया रोड स्थित एसडीसी सभागार में आयोजित इस महिला सम्मान कार्यक्रम के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा कोरोना काल में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव सृष्टि का नियम है। कोविड-19 इसी परिस्थिति की ओर इशारा कर रहा है। इस पूरे साल कोरोना काल में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर संक्रमण से लड़ाई लड़कर हराया है। झारखंड जैसे प्रदेश में अगर कोरोना संक्रमण से थोड़ी बहुत राहत मिली है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की है।



कई क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित - महुआ माझी 
झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ मांझी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला विंग की तरफ से महिलाओं के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी शामिल हुए। महुआ माझी ने बताया कि जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया वे विभिन्न क्षेत्रों से आती हैं। सभी ने कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतरीन काम किया।