logo

कोरोना: IMA ने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने का किया आग्रह

16679news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए IMA ने इसकी रोकथाम के लिए झारखंड सरकार से जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है।अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह और सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और अवर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य को पत्र लिखा है।

 

पत्र में लिखा है कि झारखंड में की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगभग सभी जिलों में कोरोना केस की बढ़ती संख्या चेतवानी के रूप में देखी जानी चाहिए।
कुछ दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज बंद किया जाना चाहिए। मॉल , स्पोर्ट्स कंपलेक्स आदि को आंशिक रूप से बंद करने विचार किया जा सकता है।
रात्रि कालीन कर्फ्यू भी  लगाने का सुझाव  IMA ने दिया है। इसके अलावा अधिक से अधिक संख्या में आरटी पीसीआर टेस्ट के साथ अधिक से अधिक संख्या में और वैक्सीनेशन सेंटर खोल कर लोगों को वैक्सीन दिलवाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।