logo

8 हजार रुपये के लिये पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी, पति की मौत वहीं पत्नी हॉस्पिटल में भर्ती

7431news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:

महज 8 हजार रुपये के लिये एक शख्स की जान चली गयी। शख्स की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। बीजीएच हॉस्पिटल में महिला का इलाज किया जा रहा है। पूरा मामला बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित मंदिर कॉलोनी का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक महिला मायके में थी। तभी उसका पति वहां पहुंचा और उस पर चाकू से वार कर दिया। महिला ने उसी चाकू से पति पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। 

8 हजार के लिए हुई पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी निवासी कृष्णा साव ने कुछ दिनों पहले पत्नी के खाते से आठ हजार रुपए निकाले थे। कृष्णा सारे पैसे जुए में हार गया था। इससे दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। गुस्से में आकर ममता बुधवार की शाम अपने मायके पंचमंदिर कॉलोनी आ गई। गुरुवार को कृष्णा भी ममता के मायके आ गया। आरोप है कि वो रुपए की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान ये घटना घटी। बता दें कि एक साल पहले दोनो ने लव मैरेज किया था। पत्नी बीए पास है थी जबकि पति ने केवल मैट्रिक तक की पढ़ाई की थी। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
ममता के पिता ने बताया कि कृष्णा अपराधी किस्म का था। वो कई बार जेल भी जा चुका है। बेटी गर्भवती भी थी। इधर कुछ दिनों से उनमें विवाद होने लगा था। चंद्रपुरा थाना के एसआई गुलशन कुमार ने कहा कि दोनों पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल ममता अस्पताल में भर्ती है।