logo

Dhanbad : गरीब बुजुर्ग दंपत्ति रातों रात बने करोड़पति, खाते में आया 75 करोड़

328d7a86-c739-4e9c-a9f0-5939bd35eb31_(1).jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
जरमुंडी प्रखंड के रायकिनारी ग्राम पंचायत के रूपसागर में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति रातों रात करोड़पति बन गये हैं। बुजुर्ग दंपत्ति टूटी-फूटी झोपड़ी में रहते हैं दोनों बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। परिवार के मुखिया फुलो राय का सैंट्रल बैंक के रायकिनारी शाखा में खाता है। लेकिन पैसे के अभाव में लेनदेन नहीं हो रहा है तो खाता बंद है। खाता की जानकारी लेने फुलो राय सोमवार को सैंट्रल बैंक का ग्रामीण सेवा केंद्र (सीएसपी) पहुंचा, तो सीएसपी संचालक ने फुलो राय के आग्रह पर 10 हजार रुपये की निकाले। रुपए निकालने के बाद जब बैंक खाते में जमा शेष राशि देखी गई तो उसमें 75 करोड़ से अधिक की राशि थे। 


सबके हाथ पांव फूलने लगे 
खाते में 75 करोड़ से अधिक राशि देखकर फूलो राय के होश उड़ गये। संचालक के भी हाथ-पांव फूलने लगे। फूलो राय के खाते में अभी 75 करोड़ 28 लाख 68 हजार 870 रुपये है। टूटी-फूटी झोपड़ी में अपनी बूढ़ी पत्नी और एक दिव्यांग बेटा के साथ तंगहाली में रहने वाले फुलो राय का परिवार इस धनवर्षा से सहमा हुआ है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी राशि आयी कहां से । 


सैंट्रल बैंक रायकिनारी शाखा के प्रबंधक ने क्या कहा 
रायकिनारी की शाखा के प्रबंधक प्रवीर चंद्र घोष ने बताया कि फूलो राय का बैंक खाता लेनदेन के अभाव में निष्क्रिय पड़ा हुआ है। बैंक के खाते में इतनी बड़ी राशि होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। इस संदर्भ में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 80 वर्षीय फुलो राय पिता की एक वृद्ध पत्नी, एक दिव्यांग पुत्र और उसके दो पुत्री व दो पुत्रों है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। फुलों ने बताया कि उसके पास खेती लायक जमीन भी नहीं है।