logo

जुर्म की दबंगई : भीड़ ने पीट-पीटकर ली युवक की जान, परिवार ने न्याय की लगाई गुहार

1877b8bc-10b3-42b1-9618-8e723897b72f.jpg

द फॉलोअप टीम, दुमकाः
झारखंड में जब से मॉब लिंचिंग पर कानून बना है तब से कई घटनाएं हो गई हैं। सिमडेगा से मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं कुछ ही दिनों में सामने आ गयी। ताजा मामाला दुमका जिले का है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवे गांव में एक दुकानदार की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीडीएस दुकानदार अशोक कुमार मंडल की हत्या की गई है। परिवार वाले कार्रवाई की मांग कर रहे है। पीडीएस की दुकान अशोक मंडल के पिता के नाम पर है। 


 

दुकान बंद कर लौट रहा था घर 
घटना के बारे में कहा जा रहा है कि बीती रात पीडीएस दुकान बंद कर घर अशोक कुमार मंडल लौट रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उसे जमकर पीटा। दोनों पैर तोड़ दिये और बुरी तरह घायल कर दिया। घायलावस्था में ही वह सड़क के किनारे पड़ा था तो किसी ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले अशोक को लेकर सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, वहां से गोड्डा जिले के एक निजी अस्पताल गए। जहां आज सुबह अशोक मंडल की मौत हो गई।  


 

घटना की जांच हो 
मृतक के भाई ने बताया कि अशोक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस तरह की घटना कैसी घटी इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। हंसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि हम लोग जांच कर रहे हैं। डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है। दोषियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।