logo

खेतों में झूल रहा था बिजली का तार, करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

11300news.jpg

द फॉलोअप टीम, लातेहार: 

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के निवेद गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत नंगें तार के चपेट में आने से हो गयी। यह घटना गुरुवार सुबह की है। मृतकों की पहचान गंगेश्वर सिंह, धनोरा देवी और बबलू सिंह के रूप में की गई है। 

तीनों लोग तार की चपेट में आए
मामले में ग्रामीणों ने बताया कि गंगेश्वर सिंह, धनोरा देवी और बबलू सिंह धान रोपने के लिए अपने खेत में सिंचाई के लिए गए थे।  सिंचाई के दौरान अचानक वे लोग करंट के चपेट में आ गये। घटनास्थल पर आमने -सामने लोग देखते ही रह गये। लोग करंट के वजह उन्हें बचाने में असमर्थ रहे। गंगेश्वर सिंह , धनोरा देवी  और बबलू सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 

घटना से गांव में मचा कोहराम
घटना के कुछ देर बाद यह बात पूरे गांव में फैल गया।  लोग धीरे धीरे घटनास्थल पर पहुंचने लगे। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस की दे दी गयी है। पुलिस घटना की जांच में लगी है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोश है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर बिजली का तार नीचे तक झूल गया है। इसकी वजह से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।