logo

मेहनत का पैसा मांगा तो मालिक ने तल'वार से का'टा मजदूर का हाथ, हालत गंभीर! 

15279news.jpg

द फॉलोअप टीम, भोपाल: 

मालिक ने मजदूर का हाथ का'ट दिया। गंभीर रूप से घा'यल मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौ'त के बीच झूल रहा है। मजदूर का गुनाह बस इतना था कि उसने अपनी मेहनत का पारिश्रमकि मांग लिया था। घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का संज्ञान लिया और पीड़ित की हरसंभव सहायता का निर्देश दिया है। 

अशोक नाम है पीड़ित मिस्त्री का
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित मजदूर का नाम अशोक साकेत उर्फ पप्पू है। पीड़ित अशोक की उम्र 45 साल है। वो मिस्त्री का काम करता है। घटना वाले दिन वो मालिक गणेश मिश्रा के पास अपनी बकाया मजदूरी की मांग करने गया था। आरोप है कि पैसों की बात से मालिक गणेश को इतना गुस्सा आया कि उसने तल'वार से अशोक का हा'थ काट दिया। अशोक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मजदूर का इलाज करवाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

डॉक्टरों ने जोड़ दिया पीड़ित का हाथ
संजय गांधी अस्पताल में तत्काल 8 चिकित्सकों की टीम बनाई गई। टीम ने 5 घंटे तक चले लंबे ऑपरेशन के बाद पीड़ित अशोक का हाथ जोड़ दिया है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक है। डॉक्टर लगातार उसकी हालत की निगरानी कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अगले 10 दिनों में अशोक के हाथ का मूवमेंट रिकवर होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अशोक को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आर्थिक सहायता
मिली जानकारी के मुताबिक मामला 20 नवंबर का है लेकिन अब प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित अशोक के बयान के आधार पर आरोपी गणेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर जा'न से मा'रने की नीयत से हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रीवा पुलिस आरोपी गणेश को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।