logo

India Corona Update: कमजोर पड़ा कोरोना! 63 दिन बाद देश में 1 लाख से कम मामले, 2 हजार 123 मरीजों की मौत

9524news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

मंगलवार 8 जून को देश में कोरोना के मामलों में उल्लेखनीय कमी दिखी। तकरीबन 63 दिनों बाद भारत में कोरोना के मामले 1 लाख से कम पर आकर थमे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में पूरे देश में 86 हजार 498 लोगो कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। इससे पहले विगत पांच अप्रैल को 96 हजार 563 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थै। इस बीच 1 लाख 82 हजार 282 लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच 2 हजार 123 लोगों की जान गयी है। 

देश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 96 हजार 473 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 41 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 51 हजार 309 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच फिलहाल देश में 13 लाख 3 हजार 702 एक्टिव केस हैं। आंकड़ा बताता है कि देश में रोजाना पॉजिटिवी रेट 6.34 फीसदी हो गयी है। 

महाराष्ट्र सहित बाकी राज्यों में कम हो गये मामले
विगत तीन महीनों में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में भी कोरोना के मामले कम होने लगे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 10 हजार 219 लोग संक्रित पाये गये हैं। 21 हजार 81 लोग ठीक हो गये है। इस बीच 340 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट में मौतों का आंकड़ा काफी चिंताजनक है। दिल्ली में भी उल्लेखनीय कमी देखी गयी। यहां बीते 24 घंटे में 231 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। 876 लोग ठीक हुए। इस बीच 36 मरीजों की मौत हो गयी है। गुजरात, राजस्थान, यूपी में भी कोरोना के नये मामलों में कमी आई है। धीरे-धीरे इन राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है। 

पीएम मोदी ने की फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा
बता दें कि सोमवार को शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमने कम समय में कोरोना की दूसरी लहर को हरा दिया। इस बीच पीएम मोदी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में प्रत्येक नागरिक का फ्री वैक्सीनेशन होगा। साथ ही पीएम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को नवंबर महीने तक सूखा राशन दिया जायेगा। पीएम ने कहा कि सावधानी बरतना जरूरी है।