logo

छोटी सी ज़िंदगी में भी राजीव गांधी ने देश में खींच दी बड़ी लकीर: डॉ. रामेश्‍वर उरांव

11963news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि राजीव गांधी देश के उन महान नेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपने अल्प समय में अमिट छाप छोड़ दी। देश की राजनीति में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयन्ती धूमधाम से पूरे राज्य में मनाई जाएगी और उन्हें याद किया जाएगा।  डॉ. रामेश्‍वर उरांव ने ये बातें मीडिया से कहीं। उन्‍होंने आज रांची के जगन्नाथपुर थाने के सामने स्थित वरिष्ठ नागरिक पार्क का निरीक्षण किया। इस पार्क को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर 20 अगस्त को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री हेमन्त प्रताप देहाती, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू और मदन मोहन शर्मा उपस्थित थे।

 

धूमधाम से मनाई जायेगी राजीव गांधी की जयंती

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि 20 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को पार्टी कार्यकर्त्ता पूरे राज्यभर में धूमधाम से मनायेगी। साथ ही बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। इसके अलावा राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में विचार गोष्ठी, रक्तदान शिविर, अस्पताल एवं गरीबों के बीच फल का वितरण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसकी रूपरेखा तय की जा रही है। प्रवक्ताओं ने कहा भारत रत्न राजीव गांधी का झारखण्ड की धरती से विशेष लगाव था और झारखंड स्वशासी परिषद का गठन किया और अलग राज्य बनाने की दिशा में ठोस पहल की थी लेकिन उनके नाम पर झारखंड में कुछ भी नहीं हो पाया था लेकिन डा रामेश्वर उराँव के सकारात्मक सोंच एवं प्रयासों से राजीव गांधी वरीष्ठ नागरीक पार्क का निर्माण कराया गया जिसे वित्त मंत्री 20 अगस्त को राज्य की जनता के लिए समर्पित करेंगे।