logo

झारखंड में मर्डर, डकैती और लूट की घटनाओं में हुई बढोत्तरी

14370news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में पिछले साल के मुकाबले इस साल अपराध में इजाफा हुआ है। राज्य में मर्डर, डकैती और लूट की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी हत्या का आंकड़े में बढ़त देखी जा रही है, लेकिन लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि राज्य में ओवरऑल क्राइम में कमी आई है।


 

बढ़ गया मर्डर, डकैती और लूट की घटनाएं 
झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2020 तक हत्या के 1426 मामले हुए थे। वहीं, इस साल सितंबर 2021 तक 1451 मर्डर के मामले सामने आए हैं। डकैती के 88 कांडों की तुलना में इस साल महज एक केस की बढ़ोतरी के साथ 89 केस दर्ज किए गए हैं।

लूट के 508 कांडों की तुलना में इस साल 538 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं चोरी की 7138 घटनाओं की तुलना में इस साल 7156 केस दर्ज किए गए हैं। फिरौती के लिए अपहरण के 15 कांडों के बजाय इस साल 31 कांड दर्ज हुए हैं।


 

रेप के मामले में आई कमी 
पिछले साल की तुलना में अबतक रेप के मामलों में कमी आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2020 तक राज्य में 1361 केस दर्ज किए गए थे। वहीं इस साल मात्र 1230 केस दर्ज किये गये हैं। इतना हीं नहीं आकड़ों ये भी बताते हैं कि झारखंड में ओवरऑल क्राइम में कमी आई है। साल 2020 में जनवरी से सितंबर माह तक 46,790 अपराध थानों में दर्ज हुए थे, लेकिन इस साल केस घटकर 45677 रहा।