logo

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य, पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया

16344news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारतीय हॉकी के लिए काफी अच्छी खबर है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-3 से हराया। भारत ने ना केवल ये मुकाबला जीता बल्कि कांस्य पदक भी जीत लिया। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपना अभियान तीसरे स्थान पर खत्म किया। मैच में भारत के हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले मौके को भुनाया और टीम के लिए पहला गोल दागा। इस गोल की मदद से भारत को 1-0 की बढ़त हासिल हुई। 

हरमनप्रीत सिंह ने दागा था पहला गोल
हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी लेकिन पाकिस्तान ने तुरंत ही पलटवार किया। पाकिस्तान के अफराज ने अपनी टीम की तरफ से पहला गोला दागा और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। दूसरे हाफ में भी भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली लेकिन किसी भी टीम को गोल कर पाने में सफलता नहीं मिली। 

पाकिस्तान ने भी दिखाया जोरदार खेल
मैच के तीसरे हाफ में पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने गोल दागा और स्कोर 2-1 हो गया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत ने भी जोरदार पलटवार किया। क्वार्टर खत्म होने से महज कुछ मिनट पहले भारत के सुमित ने गोल दागा और स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। आखिरी हाफ में पाकिस्तान की टीम थोड़ी निस्तेज नजर आई। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत के लिए वरुण कुमार ने पेनल्टी क्वार्टर पर तीसरा गोल दागा और 3-2 की बढ़ हासिल कर ली। इसके बाद अक्षयदीप सिंह ने चौथा गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने टोक्यो ओलंपिक्स में भी कांस्य पदक जीता था। 

सेमीफाइनल में जापान से हार गया था भारत
गौरतलब है कि लीग मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था। लीग मैच में भारत ने जापान को भी 6-0 के बड़े अंतर से हरा दिया था। सेमीफाइनल में भी भारत का मुकाबला जापान के साथ था। हॉकी प्रेमियों को लगा था कि भारत आसानी से जीत हासिल कर लेगा लेकिन जापान ने बड़ा उलटफेर किया और भारत को हरा दिया। भारत को कांस्य के लिए पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पड़ा।