logo

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया, लिया क्रिकेट का बदला

16175news.jpg

द फॉलोअप टीम, ढाका: 

भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। ढाका में खेले गये मैच में भारत के लिए 2 गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत की मदद से भारत के 7 अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया है। पाकिस्तान भी अभी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। टूर्नामेंट में केवल 5 टीमें ही खेल रही हैं। 

हरमनप्रीत सिंह ने शानदार 2 गोल दागे
गौरतलब है कि मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। पूरे मैच में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने किया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने भी गोल किया। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया। पाकिस्तन के डिफेंडरों ने तीन शानदार बचाव किये। 

आकाशदीप ने भी दागा 1 बेहतरीन गोल
भारत पहले क्वार्टर में और 2 गोल कर सकता था लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने 2 शानदार बचाव किये। इस टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कोरिया के खिलाफ भारत ने 2-2 से ड्रॉ खेला। हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की। मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया। गौरतलब है कि मस्कट में 2018 में एशियाई चैंयिपंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था। 

टोक्यो ओलंपिक्स में हॉकी का पुनर्जन्म 
गौरतलब है कि हालिया टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। तकरीबन 40 साल बाद भारतीय टीम ने ओलंपिक्स पदक जीता। टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक्स का कांस्य पदक जीता। कप्तान मनदीप सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। टोक्यो ओलंपिक्स में टीम ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया, उससे भारतीय हॉकी का पुनर्जन्म हुआ।