logo

Tokyo Olympics 2020: पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराया, 40 साल बाद किया ये कारनामा

11353news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team) ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा स्थान बरकरार रखा। भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और जापान को हराकर ग्रुप स्टेज को अच्छे अंदाज में खत्म किया। 1980 ओलंपिक के बाद ये पहला मौका है जब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर रही।

 

शुक्रवार को ओलंपिक में भारत का दिन
टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार का दिन भारत के लिया बहुत अच्छा रहा। एक तरफ महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराया वही पीवी सिंधु भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं।  भारत की टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। ऑस्ट्रलिया को छोड़ कर भारत ने सारे मैच जीते है। भारत ने ग्रुप स्टेज में जर्मनी, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को हराया। 

जापान ने इंडिया को कड़ी टक्कर दी
शुरुआत के 2 क्वाटर में जबरदस्त गेम चला जो तीसरे क्वाटर तक गया, इस बार भी गोल पर अटैक हुए.तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट (31वें मिनट) में जापान ने स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पायी और 34 मिनट पर शमसेर के गोल से भरत ने फिर से बढ़त बना ली.  तीसरा क्वार्टर 3-2 से खत्म हुआ। बता दें मैच आखिर के 15 मिनट तक गया था। 

ग्रुप स्टेज में भारत की चौथी जीत
मैच का आखिरी क्वार्टर और भी मजेदार था। जहां भारत ने जल्दी से 2 गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली थी। 51वें मिनट में नीलकांत ने भारत के लिए चौथा गोल किया, जबकि 56वें मिनट में एक बार फिर गुरजंत गोल स्कोरर रहे। ये उनका इस मैच में दूसरा गोल था। जापान ने भी आखिर तक हार नहीं मानी और  59वें मिनट पर 3 गोल कर दिया। ये गोल जापान के लिय काफी नहीं था। भारत ने 5-3 से मुकबला जीत लिया। भारत 5 में से 4 गेम जीता थी ग्रुप स्टेज की। वहीं जापान अपना सारा मैच हारा है।