logo

कोरोना के खिलाफ जंग में उतरी भारतीय नौसेना, ऑक्सीजन लाने रवाना हुए सात जंगी जहाज

8011news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जंग जारी है। कोरोना के खिलाफ जंग में अब भारतीय नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। संकट से उबरने के लिए पहले ही अपने हॉस्पिटल, डॉक्टर्स और मेडिकल कर्मियों को लगा चुकी नौसेना ने जंगी जहाजों को भी उतार दिया है। ये जंगी जहाज ऑक्सीजन की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। 

ऑक्सीजन कंटेनर लाएंगे जंगी जहाज
जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन समुद्र सेतु-2 के तहत भारतीय नौसेना के जंगी जहाज विदेशों से ऑक्सीजन कंटेनर को स्वदेश लाने में सहायता करेंगे। इस काम में सात जंगी जहाजों को तैनात किया गया है। पिछले साल भी भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु लांच किया था। पहले चरण में आईएनएस कोलकाता, आईएनएस तलवार, आईएनएस जलाश्व, आईएएनस एरावत को तैनात किया था। 

सात जहाजों को लगाया गया काम पर
ऑपरेशन समुद्र सेतु-2 के दूसरे चरण में आईएनएस कोच्चि, आईएनएस त्रिखंड और आईएनएस तबर को भी तैनात किया गया है। इन जंगी जहाजों को अलग-अलग देशों की रवाना किया गया है। इन जहाजों के जरिए ऑक्सीजन कंटेनर सहित अन्य मेडिकल सामग्री का आयात किया जायेगा। भारतीय वायु सेना भी इस काम में लगी है। सिंगापुर सहित कई देशों से सहायता लेकर पहुंची है। 

सहायता सामग्री का होगा आयात
जानकारी के मुताबिक नौसेना ने पिछले साल कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के तहत ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरुआत की थी। उस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना के जंगी जहाज मालदीव, श्रीलंका और ईरान में फंसे तकरीबन 4 हजार भारतीयों को वापस लेकर आये थे। अब ऑक्सीजन कंटेनर और मेडिकल सामग्री भारत लाने के लिए नौसेना ने ऑपरेशन शुरू किया।