logo

टोक्यो ओलंपिक्स 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया, डिस्कस थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत

11363news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

शनिवार की सुबह टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भारत के लिए अच्छी खबर आई। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमें हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर थीं। बाद में भारत ने बढ़त हासिल कर ली। 

भारत की वंदना कटारिया ने लगाई हैट्रिक
भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से हाफ टाइम के पश्चात नेहा और वंदना कटारिया ने 1-1 गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। वंदना कटारिया ने मैच में कुल तीन गोल दागे। वो ओलंपिक में हैट्रिक गोल दागने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गईं। वंदना कटारिया और नेहा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। 


कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में 
इसके पहले टोक्यो ओलंपिक्स में भारत की कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल्स मे जगह बनाई। डिस्कस थ्रो का फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को खेला जाएगा। कमलप्रीत ने शनिवार को क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 66.59 मीटर तक थ्रो करके अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। गौरतलब है कि 65 मीटर से ज्यादा दूरी तक डिस्कस थ्रो करने वाली वो पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। गौरतलब है कि ओलंपिक्स में रवाना होने से पहले कमलप्रीत कौर ने कहा था कि लोग उनसे पूछते हैं कि डिस्कस थ्रो कौन सा खेल होता है।