द फॉलोअप टीम, डेस्कः
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। आपको बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में 45 वर्ष पहले जीत मिली थी। भारत को इस टेस्ट सीरीज को जीतने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। कानपुर की घूमती पिच पर कीवी टीम ने जिस तरह का जज्बा दिखाया था उसे देखते हुए इस टीम को हराना आसान तो नहीं लगता, लेकिन ये मुश्किल भी नहीं है। कप्तान विराट कोहली के आने से टीम और मजबूत हो गई है। इसी के साथ टीम में कुछ बदलाव भी होंगे।

टीम इंडिया का नया प्लेइंग इलेवन
भारत के लिए मुंबई में पारी की शुरुआत शभमन गिल और केएस भरत कर सकते हैं। भरत विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनिंग बल्लेबाजी भी करते हैं। कोहली के आने की वजह से मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। वहीं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा होंगे। कप्तान विराट कोहली टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और वो इसी नंबर पर उतरेंगे। वहीं गेंदबाज की बात करें तो अक्षर पटेल को ड्राप करने की बात हुई थी लेकिन कानपुर टेस्ट में उनका जैसा प्रदर्शन रहा था ऐसे में उनका बाहर होना संभव नहीं दिख रहा। वहीं उमेश यादव प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मो. सिराज/इशांत शर्मा, उमेश यादव।