logo

बड़ी सफलता! भारत के सुनील छेत्री ने दिग्गज फुटबॉलर मेसी का तोडा रिकॉर्ड

9553news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क :

भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। फीफा वर्ल्ड कप 2022(fifa world cup 2022) और एशिया कप (asia cup 2023) के संयुक्त क्वॉलिफायर में सोमवार को सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के शानदार 2 गोल की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। सुनील छेत्री ने मैच के 79वें और 92वें मिनट में गोल किया। इसकी बदौलत छेत्री के इंटरनेशनल गोल की संख्या 74 (117 मैच) तक पहुंच गई। इस मामले में उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी(Lionel Messi) को भी पीछे छोड़ दिया है।

महान फुटबॉलर पेले से केवल 3 गोल पीछे
इंटरनेशनल गोल के मामले में छेत्री 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मेसी 12वें स्थान पर हैं। मेसी के 143 मैचों में 72 गोल हैं। ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली डे ई(Ali Dei) 149 मैचों में 109 गोल के साथ टॉप पर हैं। बता दें कि पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) 174 मैचों में 103 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत का अगला मैच 15 जून को अफगानिस्तान (Afghanistan) से है। 

छेत्री ने उपलब्धि पर कही ये अहम बात
छेत्री अगर इसमें 3 गोल करते हैं, तो वे ब्राजील के ऑल टाइम ग्रेट पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। मैच के बाद छेत्री ने कहा- मैं गोल करते वक्त उसे गिनता नहीं हूं। संन्यास लेने के बाद गोल को लेकर जरूर बात करूंगा।