logo

स्मार्ट सिटी रांची में निवेशकों को लुभाने को लेकर नगर आयुक्त ने कहा - झारखंड है भविष्य और संभावनाओं का राज्य 

15531news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा है कि देश में भविष्य और अपार संभावनाओं का राज्य झारखंड है। इसलिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के इच्छुक निवेशकों को रांची स्मार्ट सिटी में निवेश जरूर करना चाहिए। उड़ीसा की राजधानी  भुवनेश्वर में रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन की ओर से आयोजित इन्वेस्टर्स मीट 2021 में बोलते हुए नगर आयुक्त ने  भुवनेश्वर सहित उड़ीसा के अन्य शहरों के निवेशकों से रांची स्मार्ट सिटी में निवेश का आग्रह किया।

झारखंड प्रथम पांच राज्यों की पंक्ति में खड़ा 
उन्होंने कहा कि देश के तमाम प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, केंद्र सरकार के पीएसयू और देश के बड़े संस्थानों का संबंध झारखंड से जरूर रहा है, क्योंकि यहां पर खनिज संपदा के साथ-साथ यहां का मौसम तथा राज्य सरकार  की ओर से बिजनेस व्यापार के लिए बनी नीतियां बेहद आकर्षित है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में पिछले 5 वर्षों में लगातार झारखंड प्रथम पांच राज्यों की पंक्ति में खड़ा है।

 

उडीसा के निवेशकों से निवेश का आग्रह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने  भुवनेश्वर के निवेशकों से रांची स्मार्ट सिटी में निवेश करने का आग्रह  किया और कहा कि भुवनेश्वर में उच्च शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं। जब हम रांची को एजुकेशन हब के रूप में विकसित कर रहे हैं तो आपका सहयोग जरूरी है। इस शहर को एजुकेशन हब बनाने में आपके अनुभव का महत्वपूर्ण योगदान मिलना चाहिए। राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निवेशकों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और निवेशकों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए आकर्षक  नीतियां बनाई गई हैं।


स्मार्ट सिटी में लिजिए मनपसंद प्लॉट
अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी में ई ऑक्शन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और कॉन्टैक्टलेस है।देश के किसी भी कोने में बैठा निवेशक अपने पसंद के प्लॉट के लिए ऑक्शन में भाग ले सकता है। इस मौके पर अमित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड की राजधानी को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाए। ईज आफ लिविंग के लिहाज से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है जो कि अंतिम दौर में हैं। स्मार्ट सिटी  क्षेत्र में पारदर्शिता का ख्याल रखते हुए आवासीय, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, व्यावसायिक, मिक्स यूज इत्यादि  क्षेत्र के लिए चिन्हित प्लॉट्स के ई ऑक्शन को कॉन्टैक्टलेस बनाया गया है। इस पूरे क्षेत्र में प्रदूषणयुक्त इंडस्ट्री लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। 


 

क्यों रांची आयेंगे निवेशक, जानिए फोकस प्वांइट
रांची को एजुकेशन हब बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है। विश्व के टॉप 5 हंड्रेड यूनिवर्सिटी का कोई भी एक विश्वविद्यालय अगर दिलचस्पी दिखाता है तो उसे ₹1 में 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां शैक्षणिक क्षेत्र के लिए चिन्हित प्लॉट्स पर ऑक्शन करेंगे तो उनका कीमत आवासीय की तुलना में एक तिहाई रखा गया है।

-रांची स्मार्ट सिटी का मास्टर प्लान ट्रांसिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट पर आधारित है।
-किसी भी प्लॉट से 400 मीटर की दूरी के अंदर ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होगा।
-निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जीआईएस सब स्टेशन का निर्माण हो चुका है।
-कोई भी बिजली और टेलीफोन का तार स्मार्ट सिटी क्षेत्र के अंदर ओवरहेड वायर के रूप में नहीं दिखाई देगा।
-सभी यूटिलिटी सर्विसेज यूटिलिटी डक्ट के अंदर से होकर हर प्लॉट तक पहुंचेगा।
-रांची स्मार्ट सिटी हर निवेशक को तकनीकी सहयोग के लिए तत्पर है।
-शहर के विकास में ग्रीन तकनीकी पर विशेष बल दिया गया है।
-ईज आफ लिविंग को प्रोत्साहित करने को ध्यान में रखते हुए विश्व स्तरीय योजनाएं बनाई गई है।
-नए शहर में रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर सिस्टम, सीएनजी जल संरक्षण और पर विशेष जोर दिया गया है।
-रांची स्मार्ट सिटी का इलाका राजधानी के पावर सेंटर में अवस्थित है।
-विभिन्न कारणों से  निवेश के लिए रांची देश के बेहतर स्थानों में शामिल है।
-व्यवसाय ,उद्योग और मौसम के लिहाज से बेहतरीन शहरों में शामिल है रांची ।
-निवेश से जुड़ी हमारी नीतियां बेहद आकर्षित है।
-ईज ऑफ डूइंग बिजनेस  में भी झारखंड पिछले कई वर्षों से अग्रणी राज्यों के सूची में शामिल है।
-झारखंड का सिंगल विंडो सिस्टम पहले से काम कर रहा है।

शहर के विकास के साथ आप भी अपने व्यवसाय को आगे ले जाने की संभावना 

कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार  नंदकुलयार  ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट सिटी के रूप रेखा विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहे संभावित निवेशकों के समक्ष रखा। रांची स्मार्ट सिटी में क्या कुछ खास है उन हर पहलुओं से निवेशकों को अवगत कराया। स्मार्ट सिटी में निवेश के इच्छुक निवेशकों ने भी कई सवाल रखें जिसका जवाब नगर आयुक्त स्मार्ट सिटी, सीईओ और जीएम की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार भी मौजूद रहे।