logo

कंचनबेड़ा में इरफान अंसारी ने लगाया महा जन चौपाल, कहा- BJP ने झारखंड को 150 साल पीछे कर दिया

16519news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः 
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने सोमवार को कंचनबेड़ा जामताड़ा में महा जन चौपाल लगाया। चौपाल में इरफान अंसारी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि झारखंड आदिवासियों-मूलवासियों का है। अब हमारे आदिवासी-मूलवासी भाई-बहन धूल नहीं फांकेंगे। उनके सपनों को साकार करने में दिन-रात लगा हूं। भाजपा ने झारखंड को बर्बाद किया है। 

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
डॉ. अंसारी ने कहा कि बीजेपी ने यहां के लोगों को छला है। अपने 15 से अधिक वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने झारखंड को 150 वर्ष पीछे धकेल दिया। आदिवासियों-मूलवासियों की अनदेखी की, उनका शोषण किया है। 

हेमंत सरकार में हो रहा काम 
डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ झारखंड के समुचित विकास का कार्य हो रहा है। हम सभी विधायक उनके नेतृत्व में दिन रात आपकी सेवा में लगे हैं। मेरा यह वादा है कि जामताड़ा को देश का उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाऊंगा। इसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। 

मिलेगी हर सुविधा 
इरफान अंसारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लाने के लिए हर संभव मदद किया जाएगा। लोगों को रोजगार देने के प्रयास में हूं। मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पतालों को जल्द से जल्द दुरुस्त करना और नए निर्माण कराना मेरी प्राथमिकता है।