logo

जितना देश को अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा था, भाजपा के लोग लूट रहे हैं : डॉ. इरफान अंसारी

9658news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से राज्‍यभर में सांकेतिक विरोध किया गया। जामताड़ा में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी की अगुवाई में सुभाष गुटगुटिया पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन किया गया। लोगों ने मोदी मुर्दाबाद के नारे भी खूब लगाए। आक्रोशित लोगों ने मोदी के कार्यकाल सबसे खराब और जनता विरोधी बताया। कांग्रेस ज़िला अध्यक्षा मुक्ता मंडल भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। मौके पर इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि इस तरह से देश को अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा था, जिस तरह से भाजपा के लोग लूट रहे हैं। 



आर्थिक स्तिथि कमजोर हो रही 
इस अवसर पर डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि कोरोना काल में लोग घर में थे।  पेट्रोल डीजल की खपत देश में कम हुई है उसके बाद भी इन सभी चीजों पर भारी टैक्स दें। यह कहीं न कहीं देश के आर्थिक स्थिति को कमजोर करने वाला है। मोदी की नीतियों ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। कोरोना काल में महंगाई चरम पर है और गरीब की पीठ में छुरा मारने का काम किया है। आर्थिक रूप से जनता बदहाल हो गयी है। विधायक डॉ इरफान अंसारी ने तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा देने की मांग की है।



कई लोग रहे शामिल 
इस अवसर पर इरफ़ान अंसारी ने कहा कि देश को कोई संभाल सकता है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और सोनिया गांधी। इस अवसर पर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल विनोद क्षेत्रीय आरसी ब्लू चक्रवर्ती, प्रभारी इरफान खान, कमल महतो, राज मंडल, सचिन राउत, दीपक राउत, राजकुमार दत्ता, अभय पांडेय, कमल दुबे, निरुदी सोरन, जियालाल हांसदा, गुड्डुपोद्दार, छोटु,यदाव,राकेश दास, गोपाल दास  सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।