logo

दीपक प्रकाश के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार-आदिवासी और खिलाड़ी विरोधी है भाजपा

15902news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। कहा, मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कहना चाहता हूं की इस तरह की हल्की बयानबाजी मीडिया में ना करें। क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों को सरकार आगे बढ़ा रही है। खिलाड़ियों को सम्मान और नौकरी मिलने से भाजपा में बौखलाहट है। हेमन्त सरकार झारखंडी को रोजगार और नौकरी दे रही है जिससे भाजपा पचा नहीं पा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए। इस तरह की हल्की की बयानबाजी से निश्चित तौर पर खिलाड़ियों में और युवाओं में गलत संदेश जाता है और उनका मनोबल गिरेगा। जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। भाजपा के इस बयान से साबित कर दिया कि भाजपा आदिवासी विरोधी है,खिलाड़ी विरोधी है। भाजपा ने कभी  खिलाड़ियों को सम्मान नहीं दिया है। हेमंत सोरेन जी हमारे खिलाड़ियों को सम्मान दे रहे हैं, जनता में खुशी की लहर है।

इरफान ने कहा, क्रिकेट जैसे खेल पर राशि खर्च होना यह गर्व की बात है। पूर्व की भाजपा सरकार  ₹6500000 का चॉकलेट खा गई। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है ना कि क्रिकेट मैच। क्रिकेट और महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड नई पहचान दी है, ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। 35 लाख रुपया क्या अगर सरकार खेलों पर करोड़ों के खर्च करती है तो ये गर्व की बात होगी। जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है खिलाड़ियों में इतनी उम्मीद बंधी है। खासकर के महिला खिलाड़ियों में नया ऊर्जा संचार हुआ है। झारखंड के आदिवासी खिलाड़ी आज आगे आ रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए न कि हतोत्साहित। आदिवासी खिलाड़ी आज क्रिकेट खेल रहे हैं तो निश्चित तौर पर सरकार को और इन्हें आगे लाना चाहिए।