logo

नहीं चलने देंगे गोड्डा-भागलपुर-रांची ट्रेन, निशिकान्त दूबे साज़िश कर भागलपुर ले जाना चाहते हैं: इरफ़ान अंसारी 

13309news.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:

विधायक इरफान अंसारी और गोड्डा सांसद निशिकान्त दूबे के बीच की नोक-झोंक की खबर अक्सर मिडिया के सामने आती रहती है। अब इरफ़ान अंसारी सांसद निशिकान्त दूबे गोड्डा-भागलपुर-रांची ट्रेन के परिचालन पर आपत्ति जता रहे हैं। इरफ़ान अंसारी का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि वह  निशिकान्त दूबे की साज़िश किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा है कि वह किसी हाल में गोड्डा-भागलपुर-रांची ट्रेन नहीं चलने देंगे।

 

भागलपुर जाने का विरोध 

दरअसल इरफान अंसारी को यह आपत्ति है कि यह ट्रेन झारखंड की है। इसलिए इस ट्रेन को झारखंड के अंदर ही चलना चाहिए। इस ट्रेन को बिहार के भागलपुर के रास्ते क्यों चलाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यह झारखंड का ट्रेन है, इसे झारखंड के लोग ही इस्तेमाल करेंगे।  निशिकान्त दूबे इसे साज़िश कर भागलपुर ले जाना चाहते हैं।

 

ज्यादा समय लगेगा

विधायक ने कहा है कि अगर यह ट्रेन भागलपुर जाती है तो रांची पहुंचने में इसे 18-20 घंटे लगेंगे। लेकिन अगर इसे सिर्फ झारखंड में चलेंगे तो 14-15 घंटे में रांची पहुंच जाएंगे।