logo

जामताड़ा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दर्जन भर लूटकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार

8993news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा: 

जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लोकनिया गांव में छापेमारी कर दर्जन भर लूटकांड में शामिल रहे अंतर्जिला गिरोह के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास लूटा गया कई सामान भी बरामद किया गया है। इसके 2 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वे फिलहाल देवघर जेल में बंद हैं। पुलिस को काफी दिन से लूटकांड के सरगना की तलाश थी। 

बीते महीने लूट की तीन वारदात हुई थी
जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते दिनों मोहरा गांव में सीएसपी संचालक को पिस्तौल की नोंक पर लूट लिया गया था। सीएसपी संचालक से 1 लाख रूपया लूटा गया था। पिंडारी गांव में बाइक सवार से 25 हजार रूपया लूट लिया गया। बंधन बैंक के कर्मचारी के साथ भी लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने अपराधी के पास से लूटा गया रुपया और बैंक का कागजात जब्त किया है। 

बाकी फरार साथियों की तलाश में पुलिस
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी भी इसके कई साथी फरार हैं। गिरफ्तार अपराधी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। इस अपराधी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर देवघर जिला और आसपास के इलाकों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।