logo

दुमका के जतिन राष्ट्रीय युवा महोत्सव में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व, केंद्र से आया बुलावा

16643news.jpg

द फॉलोअप टीम, दुमका: 

सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के छात्र जतिन कुमार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में टीम लीडर के तौर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जतिन राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रपति अवार्डी है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होने के लिए जतिन को आमंत्रण मिला है। 

राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गये हैं जतिन
केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले देश स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड से जतिन कुमार को बुलावा आया है। गौरतलब है कि जतिन राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जतिन को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से भी  नवाजा गया है। ये एनएसएस का सर्वोच्च सम्मान है। सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के छात्र जतिन कुमार को एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने के लिए 24 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था। 

परोपकार के कई काम किये हैं जतिन ने 
जतिन कुमार ने अब तक पौधारोपण, रक्तदान, छात्रों को  नि:शुल्क पढ़ाई, पाठ्यक्रम समग्र उपलब्ध कराना, पोलियो मिटाओ अभियान, महिला के लिए सेनेटरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराना, राज्य के श्रावणी  मेला में लगातार 05 साल में निशुल्क सेवा देना, लगातार 5 साल से कपड़ा एवं कंबल वितरण करना, मतदाता जागरूकता अभियान, वर्तमान  COVID 19 में निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर , वेपर मशीन ,खाद्य सामग्री निशुल्क में उपलब्ध कराना, कोविड वैक्सीनेशन उपलबध करवाना जैसे कार्य किये हैं।