द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:
आईपीएल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी ख़बर है। आईपीएल का आने वाला 15वां सीजन भारत में मैदान पर ही खेला जायेगा। 2021 के आईपीएल में जितनी परेशानी आईपीएल मेंबर को हुई है उससे भी कई ज्यादा परेशानी टीम को हुई है। टीम को 14वां सीजन कोरोना के कारण दो भागों में खेलना पड़ा था। जो भारत और UAE में हुआ। आखिरकार अंत में 14वां सीजन के विजेता एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग (CSK) बनी।

भारत में होगा आईपीएल का नया सीजन
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आईपीएल सीजन 15 को लेकर बड़े खुलासे किये हैं। जय शाह ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन भारत में होगा और नई टीमों के शामिल होने से यह और रोमांचक होगा। नया संयोजन कैसा दिखता है, यह देखने के लिए हमारे पास एक बड़ी नीलामी है।

आईपीएल के 15वां सीजन में 2 नई टीम
आपको बताते चलें कि आईपीएल के होने वाले 2022 के मैच में 10 टीम खेल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ और अहमदाबाद दो नए टीम के रूप में नजर आएगी। ऐसे में मैच और भी रोमांचक होने वाला है।