logo

JCB और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

JCB और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
द फॉलोअप टीम, धनबाद : 
राज्य में सड़क दुर्घटना के मामले रुकने का नाम नहीं लेरहा है। आय दिन किसी न किसी इलाके में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान और माल दोनों की हानि होती है। बता दें की जिले के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत आनंद मैरिज हॉल के पास एक ऐसी ही सड़क दुर्घटना हुई जहां जेसीबी और ऑटो में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, और इसमें 5 बच्चे और महिला-पुरुष मिलाकर 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद से जेसीबी का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में ऑटो चालक ऑटो में ही फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

ये भी पढ़ें.....

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 
घटना के बाद सभी घायलों का स्थानीय नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार सभी लोग चिरकुंडा से जोशपुर के मदनपुर जा रहे थे।