logo

जिस बच्ची के लिए जुटाया गया था 38 लाख रुपया, बुधवार को मासूम का हुआ सफल ऑपरेशन

9016news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

5 साल की देवस्मिता जिसके शरीर में खून नही बनता था। जिसे बोनमैरो की समस्या थी। बुधवार को मासूम का ऑपरेशन सफल रहा। देवस्मिता को जर्मनी के एक युवक ने बोनमैरो डोनेट किया था। झरिया की रहने वाली देवस्मिता का वेल्लोर अस्पताल में ऑपरेशन सफल रहा। यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला। बच्ची के इलाज के लिए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व अन्य लोगों ने 38 लाख रुपए जुटाए थे। जर्मनी ने एक युवक ने देवस्मिता को बोनमैरो दिया।
 
पोद्दारपाड़ा के रहने वाले निर्मल दत्ता की बेटी का इलाज डॉ फौजिया के अंदर हुआ।  अभी 28 दिनों तक देवस्मिता को अस्पताल में रखा जाएगा। 

देवस्मिता के शरीर में नहीं बनता था खून
वेल्लोर के अस्पताल में नन्ही देवस्मिता के सफल ऑपरेशन से जिले में सभी खुश है। कई लोगों के सहयोग से ऑपरेशन के लिए धनराशि जुट पाई थी। देवस्मिता के बोनमैरो में दिक्कत थी। उसके शरीर में खून नहीं बनता था।  स्थानीय सौरभ शर्मा, संदीप मुखर्जी, सुनील तुलस्यान, चंदन दत्त ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया बच्ची का सफल इलाज हो पाया। 28 दिनों तक देवस्मिता को डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।