logo

झारखण्ड के 5 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला, देखिये कौन कहां गये

12133news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखण्ड में 5 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला हो गया है। तबादले से संबंधित जानकारी बुधवार को जारी कर दी गयी।  नेहा बाला को सीआईडी साइबर क्राइम झारखंड का डीएसपी बनाया गया हैं। सीआईडी साइबर क्राइम डीएसपी सुमित कुमार को देवघर साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया हैं। स्पेशल ब्रांच के डीएसपी शशि प्रकाश को जैप 10 का डीएसपी बनाया गया। 

नेहा बाला को सीआईडी साइबर क्राइम 
प्रतीक्षारत अनूप कुमार बड़ाईक को डीएसपी आईटीएस रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। उन्हें  डीएसपी एससीआरबी में प्रतिनियुक्त किया गया हैं। स्पेशल ब्रांच की सुमन आनन को जैप 5 देवघर डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया। साथ ही उन्हें एयरपोर्ट देवघर सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किया गया। इधर देवघर साइबर क्राइम डीएसपी नेहा बाला को सीआईडी साइबर क्राइम झारखंड डीएसपी बनाया गया हैं।