logo

झारखंड आंदोलनकारियों को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुटता पर दिया गया बल

6431news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड आंदोलनकारियों के साथ इंसाफ दिलाने के लिए रांची में आंदोलनकारी जुटे। झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले बैठक ओवरब्रिज स्थित आनंदपुर में सामुएल  टावर के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता आंदोलनकारी सामुएल गुड़िया ने की जबकि संचालन मानव घोष दस्तीदार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारियों को एक मंच पर लाने पर बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि अगली बैठक होने से पहले सभी आंदोलनकारी संगठनों से संपर्क कर साथ चलने का आह्वान किया जाएगा।

सभी संगठनों को जोड़ने के लिए होगा प्रयास
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आंदोलनकारियों को एक मंच पर लाने के लिए विभिन्न प्रखंडों और जिलों में दौरा किया जाएगा। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा, झारखंड आंदोलनकारी उलगुलान मंच, झारखंड आंदोलनकारी मंच और झारखंड आंदोलनकारी कानूनी सलाहकार समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बीमार आंदोलनकारी की मदद की जाएगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्वस्थ आंदोलनकारी को झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की ओर से आर्थिक मदद के अलावा चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। झारखंड आंदोलनकारी दिवाकर साहू आजकल अस्वस्थ हैं। उन्हें आर्थिक सहयोग राशि इकट्ठा कर दी गई। 

ये रहे उपस्थित
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी अंतू तिर्की,डेविड भंजर, डीएन शाहदेव, गोकुल चंद, सुदामा खलखो,द्रोपदी अग्रवाल,निरल हीरो, एमके गोपालन, विजय उरांव,लाल ज्ञानेंद्र साहड़ेव,शिवशंकर महतो, शम्स कमर लड्डन,हेमंत कछप,लच्छू टोप्पो, रामचंद्र मुंडा,मार्शल मिंज,शरण टोप्पो,मनोहर खलखो, महादेव मुंडा, रंजन बाड़ा ,समीर मनोज लकड़ा,सुरेश टोप्पो इत्यादि उपस्थित थे।