logo

कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन कैन पहुंचाएगी बीजेपी युवा मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया शुभारंभ

8708news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोरोना काल में जिस तरीके से अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं वो काफी सराहनीय है। 

जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया ऑक्सीजन कैन
दीपक प्रकाश ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से जरूरतमंद मरीजों के घर तक निशुल्क ऑक्सीजन कैंप पहुंचाने की योजना का शुभारंभ किया। दीपक प्रकाश ने कहा कि मरीज की स्थिति कभी-कभी गंभीर हो जाती है। एंबुलेंस आने में देर होती है। ऐसे वक्त में ये ऑक्सीजन कैन गंभीर कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगा। 

झारखंड बीजेपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बीजेपी झारखंड प्रदेश की ओर से हेल्पलाइन नंबर (+91 81029 25807) जारी किया गया है। जिस भी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत होगी वो इस नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकता है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अविलंब मरीज तक ऑक्सीजन कैन पहुंचाएंगे। मौक़े पर राँची महानगर के अध्यक्ष केकेगुप्ता ,भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , सूर्य प्रभात प्रदेश मंत्री पवन पासवान प्रदेश कार्यालय साह मंत्री अश्मित सिंह सेठी, रोमित नरायन राहुल सिन्हा चंकि उपस्थित थे।