logo

Breaking News: झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी आलोक गोयल का दिल्ली में निधन

9595news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी आलोक गोयल का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। कोविड-19 संक्रमण के बाद नई दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। गोयल नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर पदस्थापित रह चुके हैं और वर्तमान में ओएसडी का दायित्व इनके पास था। 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी झारखंड में कई पदों पर रह चुके हैं। पहले से ही किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके गोयल कोविड-19 संक्रमित होने के बाद लंबे समय से अपना इलाज करा रहे थे। बुधवार की रात 12 बजे के करीब उनका निधन हो गया।