logo

नक्सलियों को सीएम की चेतावनी! मुख्यधारा में लौटें वरना पुलिस ने संभाल लिया है मोर्चा

6008news.jpg
द फ़ॉलोवाप टीम, रांची: 
झारखंड में नक्सली वारदातों में इजाफा हुआ है। सीएम हेमंत सोरेन ने चाईबासा में हुई नक्सली घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नक्सलियों को खुली चुनौती दी है। सीएम ने कहा कि नक्सली समाज के मुख्यधारा में वापस लौटें, वरना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों और उनके परिजनों के साथ सरकार पूरी तरह से मानवता बरतेगी।

नक्सल प्रभावित इलाकों में चलेगा अभियान
विधानसभा में पत्रकारों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा आईईडी ब्लास्ट घटना में शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। ज्यादा दिनों तक ऐसी घटना नहीं होगी। नक्सलियों से सख्ती से निपटा जायेगा। बता दें कि बीते 2 सप्ताह में नक्सलियों द्वारा चा आईईडी ब्लास्ट किया गया। 

नक्सली हमले में शहीद हुये थे तीन जवान
राज्य के अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाकों में जवान लगातार नक्सलियों के लैंड माइंस का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के चाईबासा का है। यहां हुए आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद हो गए जबकि 2 जवान घायल हुए हैं। ब्लास्ट टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में हुआ। चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजी गांव स्थित जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया।